ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर बुधवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ उप निदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता)-सह-जिला परियोजना अधिकारी (एसएस) ऊना नीरज गर्ग एवं प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर में 12वीं कक्षा के 30 वालंटियर छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि स्वयं को अनुशासन में बांधकर देश सेवा करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। उन्होंने अनुशासन में रहकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह शिविर नशा एवं टीबी मुक्त युवा के विशेष थीम पर आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी की अगुवाई में शुरू हुआ।