फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चिंतपूर्णी क्षेत्र में घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

चिंतपूर्णी क्षेत्र में अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। विद्युत विभाग की ओर से इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। चिंतपूर्णी तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों में अब तक करीब 250 डोमेस्टिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले विद्युत विभाग की ओर से क्षेत्र की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा चुका है। अब विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से पुराने बिजली मीटरों को बदलकर उनकी जगह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई मनमोहन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिंतपूर्णी व साथ लगते क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक करीब 250 डोमेस्टिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं तथा विभाग की ओर से यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें