फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई व चुरड़ी में धूमधाम से सजा वार्षिक समारोह, विधायक विवेक शर्मा रहे मुख्यातिथि

अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 03:23 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई और चुरड़ी में वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ईनाम वितरित किए गए। विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई ‘सुख आश्रय योजना’ प्रदेश के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7,963 अनाथ बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की इस दूरगामी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए ठोस फैसले लिए हैं। बिना किसी एजेंट के दिसंबर माह में प्रदेश के 382 युवाओं को विदेशी कंपनियों में रोजगार दिलाया गया, जिनमें जिला ऊना के 40 युवा भी शामिल हैं, जो आज विदेशों में रोजगार कर रहे हैं। यह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें