उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तलमेहड़ा बही टकोली सोहारी पर तलमेहड़ा रौनखर बही सड़क को जोड़ने वाली पुली पर सड़क के दौरों तरफ लगाए गए पैराफिट गिरने की कगार पर हैं। वहीं पर पुली के नीचे गहरा पानी है। वहीं स्कूल से घर और घर से स्कूल आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे उस स्थान पर कभी रुककर पानी को निहारते देखे जा सकते हैं। हालांकि, आसपास दुकानों वाले दुकानदार बच्चों को उस स्थान से हटा देते हैं। लेकिन इस स्थान पर लगे पैराफिट या तो टूट चुके हैं या फिर गिरने की कगार पर हैं। अगर समय रहते इनकी मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं संवाददाता से बातचीत करते हुए स्थानीय लोगों ने सरकार व संबंधित विभाग से इस पुली पर बने पैराफिट की मरम्मत करने का आह्वान किया है।