झलेड़ा स्थित पूंज हुंडई के शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया जब कर्मचारियों की नजर एक जहरीले सांप पर पड़ी। अचानक सांप को देखकर शोरूम में अफरा-तफरी मच गई और सभी कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर चले गए। सूचना मिलते ही रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जतिंद्र कुमार ने बताया कि यह सांप जहरीली प्रजाति का था, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। शोरूम प्रबंधन ने राहत की सांस ली और जतिंद्र कुमार का आभार जताया कि उनकी तत्परता से किसी प्रकार की अनहोनी टल गई।