फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंगाणा में लगी पुलिस की पाठशाला

Krishan Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 05:16 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने साइबर क्राइम यातायात नियमों की पालना करने के साथ ही नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में साइबर क्राइम के मामले भी आए दिन सामने आ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें और किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें । ऐसा करने से साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर समाज में कहीं पर भी नशे का कारोबार करने वाले नजर आते हैं तो पुलिस को अवश्य सूचित करें और अपने आस-पड़ोस में भी नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित करें। आज की युवा पीढ़ी झूठे प्रलोभनों में आकर धीरे-धीरे नशे की गिफ्त में आ रही है। इसका बचाव यही है की अच्छी संगत करें। अगर संगत अच्छी होगी तो विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि 18 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा वाहन ड्राइव ना करें और अपने अभिभावकों को भी प्रेरित करें कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन ड्राइव ना करें। अगर कोई नियमों की पालन नहीं करता है तो पुलिस को चालान करके सबक सिखाना पड़ता है। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक ओर बच्चों की सोच में बदलाव आता है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली से भी रूबरू होने का अवसर मिलता है और बच्चों में जागरुकता बढ़ती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें