फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गांव भडोलियां खुर्द में किया पौधारोपण

अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:55 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई ऊना के द्वारा गोद लिए गांव भडोलियां खुर्द में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से गांव तक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित एनएसएस पार्क में पौधे लगाकर उसका सौंदर्यीकरण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी तथा प्रो. मनजीत सिंह मान ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें