बसाल में हुए गग्गी हत्याकांड को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक राकेश सिंह उर्फ गग्गी के परिजन उनसे मिले और उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अमित यादव ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। गग्गी के करीबी साथियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।