फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अधूरा नाला बना मुसीबत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ओवरफ्लो से सड़क क्षतिग्रस्त

ऊना। नगर निगम क्षेत्र के लाल सिंगी गांव में पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग के किनारे अधूरे पड़े नाले ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले में जमा गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगा है। पानी से लबालब खुले नाले में मच्छर पनप रहे, वहीं वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी यह जानलेवा साबित हो सकता है। हैरानी की बात है कि बंद पड़े नाले से करीब 10 मीटर की दूरी पर राजकीय प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी स्थित है। स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने कहा कि नाले का निर्माण शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ देना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। वाहन चालक विवेक कुमार ने बताया कि सड़क पर बहते गंदे पानी से दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार पानी उछलकर कपड़ों पर पड़ता है, जबकि क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहन फिसलने का डर बना रहता है। नगर निगम ऊना आयुक्त पृथी पाल सिंह ने कहा कि लाल सिंगी में अधूरे नाले का मामला हमारे ध्यान में है और जल्द इस समस्या का निपटारा किया जाएगा। कार्य को पूरा करने लिए लंबित औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें