फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टकारला खड्ड में अवैध खनन, ग्रामीणों ने रोका पत्थरों से भरा ट्रैक्टर, पुलिस ने की कार्रवाई

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:53 PM IST

उपमंडल अंब की टकारला पंचायत में अवैध खनन पर ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाते हुए पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर को मौके पर ही रोक लिया। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक के पास आवश्यक एम-फॉर्म नहीं पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर से पत्थर उतरवाए और चालक के खिलाफ 5000 रुपये का चालान किया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से खड्ड में लगातार अवैध खनन हो रहा था। आज जब उन्होंने ट्रैक्टर को मौके पर खनन करते देखा तो उसे तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में अंब पुलिस का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि खड्ड से पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर निकल रहा है, जिसे लोगों ने रोका है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि खड्ड में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें