फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का जिला ऊना में भव्य स्वागत

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:41 PM IST

पूर्व मंत्री एवं वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के जिला ऊना आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह मौका उनके फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के उपरांत जिला ऊना में प्रथम आगमन का था। थाना कलां और बंगाणा में जगह-जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और विभिन्न खेल संगठनों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, हैमर बॉल एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन, हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन समेत अनेक खेल संगठनों ने संयुक्त रूप से वीरेंद्र कंवर का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा मिलने की आशा जताई। अपने संबोधन में कंवर ने कहा कि हिमाचल की युवा प्रतिभा में असीम संभावनाएं हैं और वे राष्ट्रीय स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार व प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें