फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बड़ूही बाजार में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, लोगों के चेहरों पर लौटी रौनक

अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Jul 2025 05:06 PM IST

क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार को झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज़ बारिश शुरू हो गई, जिससे बड़ूही बाजार में गर्मी से बेहाल लोगों को राहत की सांस मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। दुकानदारों और बाजार में खरीददारी के लिए आए लोगों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी। वहीं, बारिश से जहां एक ओर मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दूसरी ओर कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से हो रही उमस और गर्मी के कारण काफी परेशानी थी, लेकिन इस बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें