फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सांप काटने की घटनाएं बनीं चिंता का विषय, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

ऊना जिले में इस मौसम के दौरान सांपों के काटने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। वन विभाग ने लोगों को जागरूक करने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि यह क्षेत्र आमतौर पर सूखा रहता है, जिसके चलते सांपों जैसे जीवों का यह स्थाई निवास बना रहता है। उन्होंने बताया कि सांपों का मुख्य भोजन चूहे और मेंढक होते हैं। बरसात के दौरान जब बिलों में पानी भर जाता है, तो ये जीव बाहर निकलते हैं और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। इन्हीं के पीछे सांप भी घरों और बस्तियों में दाखिल हो जाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सांप किसी घर में घुसने के बाद वहां स्थायी रूप से नहीं रहते, बल्कि कुछ देर बाद खुद-ब-खुद आगे निकल जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें