फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हटली पंचायत के प्रधान पर दीपावली के दिन जानलेवा हमला, क्षेत्र में रोष

अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Oct 2025 03:54 PM IST

उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के प्रधान स्वर्ण सिंह राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दीपावली के दिन 20 अक्तूबर को बंगाणा बाजार में उन पर गांव हटली दनोह के संजीव राणा उर्फ मिंटू ने जानलेवा हमला किया। प्रधान ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव राणा उर्फ मिंटू पिछले कुछ समय से अपने आप को बॉक्सर बताकर क्षेत्र में दहशत फैलाने और लोगों को धमकाने का काम कर रहा है। कई पंचायतों के लोग उससे भयभीत हैं। प्रधान ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह हमला समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें