फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में भगवान विश्वकर्मा दिवस पर भंडारे का आयोजन, पूजा की भी की

Krishan Singh Updated Wed, 22 Oct 2025 03:49 PM IST

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बंगाणा में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका उद्देश्य समाज में एकता, श्रम के सम्मान तथा कार्य के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें