फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चिंतपूर्णी में टेका माथा

गुरदासपुर से सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की माता रानी के प्रति अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली है। रंधावा ने हाल ही में माता रानी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी भरी और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन और कन्या-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अंकित कालिया ने इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। इस दौरान सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और हवन व कन्या-पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली, आपसी भाईचारे तथा आम जनजीवन के कल्याण की विशेष प्रार्थना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उनके साथ पार्टी के कई प्रमुख नेता, प्रधान और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें