अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में किया गया। परीक्षा में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 361 विद्यार्थियों में से 108 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नौवीं कक्षा के 42 में से 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दसवीं कक्षा के 65 में से 22, ग्यारहवीं कक्षा के 111 में से 41 और बारहवीं कक्षा के 114 में से 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस तरह चारों कक्षाओं से कुल 108 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति हासिल करने के उद्देश्य से परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल होने के बाद विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने परीक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए और छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के अनुभव के बारे में बताया।