फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में कृषि विभाग दे रहा सब्सिडी पर गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज, किसानों में दिखा भारी उत्साह

किसानों को राहत देने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से ऊना की सब्जी मंडी में सब्सिडी (अनुदान) पर गेहूं सहित विभिन्न फसलों और सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बाजार की तुलना में कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता का बीज मिलने से क्षेत्र के किसान इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को उचित समय पर किफायती दरों पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो रहे हैं। इससे किसानों की खेती पर आने वाली लागत कम करने में भी मदद मिल रही है। स्थानीय किसान गुरबचन चंद और अनुपम ने बताया कि सब्जी मंडी में कृषि विभाग की ओर से बहुत ही उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता अच्छी है और कीमत भी खुले बाजार की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित हो रही है। दोनों किसानों ने अन्य किसान भाइयों से अपील की कि वे कृषि विभाग की ओर से दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएं और सब्जी मंडी से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे बीज खरीदें। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के इस्तेमाल और खेती की बेहतर तैयारी से उत्पादन में सुधार की संभावना रहती है, जबकि सब्सिडी से किसानों की लागत में बचत होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें