गगरेट उपमंडल के मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी सड़क पर सिद्ध चलेढ से गूगा मंदिर बस्ती भंजाल सुंकाली के लिए संपर्क सड़क पर बारिश से पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर आने से वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । इस सड़क पर वर्षा के चलते जहां पुल पर पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ वाहनों के लिए परेशानी बनता है। वहीं सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त है । स्थानीय निवासी रमेश, संदीप, सुख्खी, नीलू आदि लोगों व वाहन चालकों ने सरकार से सड़क में सुधार व रख-रखाव पर ध्यान देने के निर्देश विभाग को दिए हैं।