फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: कुठियाड़ी में सड़क हादसा, तीन गाड़ियों में टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 04:57 PM IST

ऊना जिले के उपमंडल अंब के अंतर्गत कुठियाड़ी में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान जयसिंहपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुष्पेंद्र कुमार चंडीगढ़ से बगलामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। कुठियाड़ी के पास सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने अपने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान पुष्पेंद्र की गाड़ी पिकअप के पिछले टायर से टकरा गई और घूमकर विपरीत दिशा में आ गई। पीछे से आ रही एक अन्य कार पुष्पेंद्र की गाड़ी से टकरा गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें