उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा नेॉ अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे खुशी है कि जिस विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की उस स्थान पर मुख्यातिथि बनकर आना मेरे लिए गर्व की बात है और में प्रणाम करता हूं इस विद्यालय और विद्यालय के गुरुओं का जिन्होंने मुझ जैसे लोगों को इस मुकाम तक पहुंचाया।उन्होंने बच्चों को इस मौके पर बधाई दी और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कई प्रतिभाओं को विधायक ने सम्मानित किया। विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने कहा कि इस बार समय से पहले कार्यक्रम करवाना सरकार के कार्य की अध्यापक और अभिभावक सराहना ओर धन्यवाद कर रहे हैं जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए अधिक समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के स्तर के सुधारीकरण की सराहना की उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सरकारी स्कूलों के सहयोग की अपील की। उन्होंने मैदान के निर्माण के लिए 50, 000 की राशि दी ओर कबड्डी के मैदान को मैट की उपलब्धता सुनिश्चित की। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन ओर समाज उत्थान के लिए स्कूल प्रयासरत हैं।