ऊना, 21 अक्टूबर। कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों एवं वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए डाइट ऊना में एसएनए स्पर्श पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डाइट ऊना के प्रधानाचार्य संजय धीमान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वित्तीय प्रक्रियाओं की जानकारी एवं क्षमता संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुभाग अधिकारी कश्मीर चौहान ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार साझा किए।