एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने शुक्रवार विश्रामगृह ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भी उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक मात्र आश्वासन ही मिला है।