फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पंचायत सचिवों के साथ विधायक विवेक शर्मा ने की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

विधायक विवेक शर्मा ने खंड विकास कार्यालय बंगाणा में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में आम जनता की समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पंचायत में उपलब्ध करवाए गए विधानसभा संवाद रजिस्टर की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में विधानसभा संवाद रजिस्टर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपनी समस्याएं और शिकायतें आसानी से विधायक तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि कई बार दूरी या अन्य कारणों से लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों के लिए विधानसभा संवाद रजिस्टर अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकता है। विधायक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी विभाग से संबंधित समस्या, शिकायत या जनहित का कोई मुद्दा उठाना है, तो वह उसे लिखित रूप में विधानसभा संवाद रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित पंचायत सचिव को सौंप सकता है। पंचायत सचिव रजिस्टर में दर्ज शिकायतों और समस्याओं को विधायक तक पहुंचाएंगे। इसके बाद संबंधित मामलों को उचित स्तर पर उठाकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान और जनता तक संवाद व्यवस्था की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें