फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ के छपरोह में हुआ आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम, विधायक विवेक शर्मा ने सुनीं जन समस्याएं

अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 02:53 PM IST

कुटलैहड़ की जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया  है। इस अभियान के तहत विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर लोगों की समस्याएँ सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को छपरोह गाँव में एक विशेष जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे। कुटलैहड़ की पंचायत छपरोह में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखीं।  विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विवेक शर्मा ने कहा राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता यही है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही हो, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। कुटलैहड़ की पंचायत छपरोह के ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे उनकी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँच रही हैं और त्वरित समाधान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के जनसंवाद शिविर नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि गाँवों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जा सके। गाँव के बुजुर्ग रामलाल ने कहा, "पहले हमें अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब विधायक जी खुद गाँव में आकर हमारी समस्याएँ सुन रहे हैं और समाधान करवा रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें