फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई ने किया युवा संसद का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई की ओर से चलाए जा रहे प्रवेश टेस्टिंग कैंप के दूसरे दिवस के उपलक्ष्य में युवा संसद का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहयोग से किया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस युवा संसद में प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और देश की संसदीय व्यवस्था के अनुरूप अपने आप को प्रस्तुत किया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर प्रो. पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजय वर्मा, प्रो. शशि कंवर एवं प्रो. विकास सैनी उपस्थित रहे। इसके बाद रेंजर लीडर डॉ. रंजू बनोता की ओर से रेंजर्स को व्यक्तिगत स्वछता पर जानकारी दी गई व रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस ने गांठों पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में कैंप फायर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें