फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के जिला प्रधान बने नरेंद्र, रविंद्र सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के परिचालकों की समस्याओं को उठाने और उनके हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से स्टेट कंडक्टर यूनियन की जिला इकाई के चुनाव संपन्न हुए। ऊना में प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान नरेंद्र को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया, जबकि रविंद्र सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी से परिचालकों को उम्मीद है कि डिपो स्तर पर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करेगी। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ करीब 50 से 60 परिचालक यूनियन के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता डिपो स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना रहेगा। उन्होंने कहा कि परिचालकों को कार्यस्थल पर आने वाली दिक्कतों के साथ उनके हितों से जुड़े मुद्दों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। यूनियन कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर समन्वय के साथ काम करेगी। यूनियन ने प्रदेश सरकार की ओर से घोषित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते का स्वागत किया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एचआरटीसी कर्मचारियों को भी इसका लाभ समय पर मिलेगा, जिससे वे त्योहार के अवसर पर अपने परिवारों के साथ दिवाली मना सकेंगे। पदाधिकारियों ने त्योहारों के दौरान भी सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और निगम के अन्य कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि निगम के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यूनियन ने दोहराया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें