फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सब्जी मंडी ऊना में विशाल संकीर्तन व भंडारे का भव्य आयोजन

ऊना शहर की सब्जी मंडी ऊना में बुधवार को विशाल संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम का आयोजन मनी महेश लंगर सेवा समिति, ऊना तथा समस्त सब्जी मंडी समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे जय श्री मणिमहेश के जयकारों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक कुमार लवली एवं उनकी पार्टी द्वारा बाबा मणिमहेश का गुणगान और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समस्त सब्जी मंडी समिति और मनी महेश लंगर सेवा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाने तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें