राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना विकसित करने के साथ स्वच्छता और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।