फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अंब काॅलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत में हुई फ्रेशर पार्टी

आशीष कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 05:55 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब के कला संकाय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्यअतिथि प्रोफेसर दर्शन कुमार ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व के विकास और भविष्य निर्माण का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। प्राचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ छात्रों की सराहना की और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें