फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: माता चिंतपूर्णी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने टेका माथा, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर सभी नेताओं को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया। जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोइन गांव स्थित एक निजी होटल में भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, आईटी संयोजक राजेश शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजीव शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। दर्शन और पूजन के बाद सभी नेता कार्यसमिति की बैठक के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि उन्हें पहली बार मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने शक्तिपीठ की पवित्रता, माता की महिमा और मंदिर के पुरोहितों की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रकाश शर्मा ने बताया कि मां के दरबार में उन्होंने प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ें तथा देश की संस्कृति का गौरव पूरी दुनिया में स्थापित हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें