फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बंगाणा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश रैली

उपमंडल बंगाणा के जिला स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्वीकृत की थी, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की गति प्रभावित हुई और प्रदेश में रोजगार के साथ-साथ नशे की समस्या भी गंभीर होती चली गई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क ऊना जिले के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। सरकारी दस्तावेजों में भी परियोजना से15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान दर्ज है।  उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक पहचान देने वाली इस परियोजना का लाभ धरातल पर तेजी से मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें