उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में गेहूं की बिजाई के सीजन को लेकर किसानों की सक्रियता बढ़ गई है। वीरवार सुबह ही विभिन्न पंचायतों से किसान गेहूं का बीज खरीदने के लिए कृषि विक्रय केंद्र बंगाणा पहुंचने लगे। बीज खरीदने के लिए केंद्र पर पहले ही दिन किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गेहूं की बिजाई के लिए समय पर बीज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किसान सुबह से ही केंद्र पहुंच गए। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने के कारण कृषि विक्रय केंद्र पर काफी चहल-पहल रही। किसान अपनी जरूरत के अनुसार गेहूं का बीज खरीदने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आने के साथ ही कृषि विक्रय केंद्रों पर किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बंगाणा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से किसानों का बीज खरीदने पहुंचना इस बात का संकेत है कि किसान आगामी फसल की तैयारियों में जुट गए हैं।