फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एआईएलयू सोलन ने बीसीआई अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) की सोलन इकाई ने गुरुवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान सोलन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं ने बार की स्वतंत्रता, स्वायत्तता और जवाबदेही के समर्थन में हस्ताक्षर किए। एआईएलयू ने बीसीआई के कोष के कथित दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने बार की स्वतंत्रता और स्वायत्तता को प्रभावित करने वाले निर्णयों पर भी आपत्ति जताई। एआईएलयू के अध्यक्ष मदन कश्यप ने बताया कि एआईएलयू सोलन ने इन सभी मुद्दों पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें