फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: दून वैली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ

नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल में दो जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उप प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन अनुप शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव शर्मा, निदेशक (संचालन) वरुण शर्मा तथा प्रधानाचार्य सुनील गंगटा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले दिन विज्ञान नाटिकाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही विज्ञान परियोजनाओं की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर किया। उनकी प्रस्तुतियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मौलिकता, रचनात्मकता तथा प्रभावशाली संवाद कौशल की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें