रामलीला क्लब रामपुर की ओर से दशहरे का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। दशहरे पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि जेपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजीव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा धर्मपुर पंचायत के प्रधान महेश गुप्ता बतौर अतिथि उपस्थित रहे। दशहरे में रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।