छात्र संघ चुनाव बहाल करने और हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से भारी फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोलन के मालरोड स्थित मुरारी मार्किट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। न तो सरकार छात्र संघ बहाल कर रही है और कॉलेजों में भारी भरकम फीस बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज करेंगे।