फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परशुराम जयंती पर नालागढ़ में निकली शोभा यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा, जगह-जगह किया स्वागत

अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 May 2024 07:59 PM IST

भगवान परशुराम के जयंती के उपलक्ष्य में नालागढ़ में ब्राह्मण सभा और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान, पुराना बाजार, बर्फानी चौक, कालका चौक से होते हुए रोपड़ चौक से वापिस नया बाजार होते हुए परशुराम मंदिर में संपन्न हुई। रास्ते में स्थान स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा कई स्थानों पर मीठी लस्सी, जलजीरा और अन्य विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए थे। शोभा यात्रा में कांग्रेस नेता हरदीप बावा, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुभाष शर्मा, राजेश मढिया रमय, महेश गौतम सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें