फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के मालरोड पर साईं बाबा के समाधि दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह लगे भंडारे

शिरडी साईं मंदिर सोलन की ओर से साईं बाबा के समाधि दिवस पर मालरोड पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में साईं बाबा के साथ भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान मालरोड पर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने लोगों से साईं बाबा के बताए मार्ग पर चलने और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समाधि दिवस के अवसर पर मालरोड पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया। लोगों ने भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें