बद्दी में चल रहे रेडक्रॉस मेले के दौरान पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने उनके गानों पर खूब डांस किया। इस दौरान स्थानीय विधायक रामकुमार चौधरी भी स्टेज पर जाकर खूब थिरके। तीन दिवसीय मेले में कई तरह की प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल रविंद्र गुप्ता ने रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ किया था। अंतिम दिन बब्बू मान कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे।