फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में दशहरा उत्सव की धूम, 50 फीट का रावण बना आकर्षण; कबड्डी में 13 टीमों ने दिखाया दम

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व कंडाघाट सहित पूरे उपमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कंडाघाट, गोड़ा, वाकनाघाट, साधुपुल और चायल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कंडाघाट में तैयार किया गया 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला स्थानीय लोगों और विशेषकर बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उत्सव के दौरान धार्मिक परंपराओं के साथ खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रावण दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में कंडाघाट में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 13 टीमों ने भाग लिया। दशहरा कमेटी के आयोजक नितिन गुप्ता और साहिल ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत कलहोग और शोघी की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की विजेता टीम को 7,100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 5,100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन से दशहरा उत्सव में खेल भावना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का अवसर मिला। शाम को कंडाघाट में भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रावण दहन किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वाल्मीकि समाज के प्रधान बबली कुमार ने क्षेत्रवासियों से झांकियों और रावण दहन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। दशहरा उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल है। लोग पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें