फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- कर्नल संजय शांडिल किस हक से सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में जा रहे

भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल के सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गुप्ता ने आरोप लगाया कि संजय शांडिल लगातार सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठकों में भी सवाल उठा रहे हैं। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कर्नल संजय शांडिल ने फोरलेन निर्माण में सामने आ रही अव्यवस्थाओं और नगर निगम की दुकानों के बढ़ाए गए किराये को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नल संजय शांडिल किस हैसियत से अधिकारियों से सवाल कर रहे थे। उनका कहना था कि संजय शांडिल न तो किसी कमेटी के सदस्य हैं और न ही उन्हें बैठक में बुलाया गया था। गुप्ता ने कहा कि इसके बावजूद उनका सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रशासन पर भी साधा निशाना शैलेंद्र गुप्ता ने सोलन प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन धृतराष्ट्र बनकर बैठा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नल संजय शांडिल सोलन में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को जवाब देना चाहिए कि सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में कर्नल संजय शांडिल की भूमिका क्या है और उन्हें किस आधार पर इन बैठकों में शामिल होने की अनुमति मिल रही है। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान फोरलेन निर्माण और नगर निगम की दुकानों के किराये से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए और सरकार से इन मामलों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें