युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने बुधवार को नाहन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में युकां और एनएसयूआई सदस्यों ने कांग्रेस भवन से दिल्ली गेट तक रैली निकाली और नारेबाजी की। युकां अध्यक्ष ने आरोप जड़ा कि गुजरात चुनाव की बौखलाहट से भाजपा सरकार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की रेड डलवाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अपनी नामाकियों को छुपा रही है। इस मौके पर एनएसयूआई पदाधिकारी विपुल शर्मा व अन्य युकां और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।