फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादागिरी... जो करना है करूंगा मैं, नेतागिरी करोगे तो अंदर जाओगे, एनएच-707 के प्रभावितों को ही उल्टा धमका रहा प्रोजेक्ट मैनेजर

अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:11 PM IST

पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच-707 पर बेतरतीब खोदाई करने से रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। घर के ठीक आगे एक परिवार के निजी भूमि खेत को तबाह कर दिया गया। जिससे ग्राम पंचायत कमरऊ में बीपीएल परिवार के बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर दरारे पडऩे लगी है। तहसीलदार, एसडीएम कफोटा से जिलाधीश तक शिकायत पहुंचाई। मौके पर संयुक्त टीम पहुंची। उल्टा, प्रोजेक्ट मैनेजर ने राहत की बात करने की जगह प्रभावित बलबीर सिंह को ही धमकाते हुए कहा कि जो करना है करुंगा, नेतागिरि करोगे तो अंदर जाओगे। चार डंडे खाओगे तो अकल ठिकाने आ जाएगी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी शिकायत व वीडियों केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राज्य मंत्री नितिन गडकरी को भेज दी गई है। कमरऊ निवासी एनएच कार्य से प्रभावित बलबीर सिंह ने कहा कि करीब 12 वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी तरह रिहायशी मकान बना सका हूं। पत्नी, सात बेटियां व दो बेटे समेत 11 का सदस्यों का परिवार है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता हूं। 13 फरवरी 2025 में एनएच कार्य के दौरान गांव में नालका पेयजल स्त्रोत से आगे जेसीबी मशीन से खोदाई का कार्य शुरु हुआ। मुनाणा निवासी मेहर सिंह, दीपचंद तोमर के परिवार क ा हमारे घर के साथ आगे एक (उपजाऊ भूमि) खेत लगता था। जिसके एकदम कोने पर एक्वायर भूमि की पहले ही बुर्जी लगी थी। इसके ऊपर परिवार की निजी 19 बिस्वा भूमि रही है। गलत खोदाई के दौरान इस खेत को गिरा दिया गया। जिससे आधा दर्जन रिहायशी मकानों के साथ मंदिर तक को खतरा पैदा हो गया है। बलबीर सिंह ने रोते हुए कहा कि पीएम आवास से किसी तरह घर बनाया। 25 फरवरी को घर में बेटी की शादी थी। इससे पहले घर के ठीक नीचे खोदाई से मकान के बरामदे तक दरारे आने लगी। जो सुरक्षा दिवार एनएच दे रहा है नाकाफी है। जिसके चलते तहसीलदार कमरऊ, एसडीएम कफोटा व जिलाधीशतक गुहार लगा चुके है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन, एनएचएआई व प्रोजेक्ट मैनेजर समेत मौकेपर संयुक्त टीम पहुंची। घर को बचाने की गुहार के दौरान उल्टा प्रोजेक्ट मैनेजर ने सबसे सामने धमकाया है। जिसमें कहा कि...जो करना है करुंगा मैं, नेतागिरी करोगे तो अंदर जाओगे, चार डंडे खाओगे अकल ठिकाने आ जाएगी। एनएच कार्य के लिए गलत खोदाई से प्रभावितों के कोई सुनवाई नही हो रही है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी देख कर सब अनदेखा कर रहे है। मौके पर सब कुछ सामने नजर आ रहा है। लेकिन, प्रभावित लोगों की जगह कंपनी का पक्ष ही सुना जा रहा है। अब प्रभावित परिवारों के साथ मिल कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत भेज दी है। केंद्र व प्रदेश सरकार से आग्रह है कि लोगों की निजी भूमि भवन को नुकसान पहुंचाने के बाद धमकाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। कमरऊ में एनएच-707 पर गलत खोदाई कार्य से प्रभावितों को न्याय दिलाया जाए। ग्राम पंचायत कमरऊ प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि एनएच से लगते दीपचंद के उपजाऊ खेत नष्ट कर दिया है। जिसके चलते पुराना मुनाणा में बलबीर सिंह, रंगीलाल शर्मा समेत आधा दर्जन रिहायशी घरों व साथ लगते मंदिर तक को खतरा है। प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति व सुरक्षा दिवार कार्य को प्राथमिकता से करवाया जाए। प्रोजेक्ट मैनजेर राहुल डे ने कहा की हमने किसी को धमकाया नही है। एनएच के लिए अधिकृत भूमि की खोदाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें