फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचे दो जंगली हाथी, रात को यमुना नदी पार कर बहराल में किया प्रवेश

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार जारी है। मंगलवार रात दो जंगली हाथियों ने यमुना नदी पार कर उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश के बहराल क्षेत्र में प्रवेश किया। दोनों हाथी रात के समय सड़क से जंगल की तरफ जाते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब क्षेत्र के बाता मंडी में रात के समय दो हाथियों की आवाजाही देखी गई। इसके बाद हाथियों ने यमुना नदी पार की और बहराल क्षेत्र में पहुंच गए। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में निगरानी रख रही है। पिछले कुछ समय से उत्तराखंड की ओर से लगातार जंगली हाथी पांवटा साहिब क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इन हाथियों के कारण स्थानीय किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों की आवाजाही से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा खेतों में लगाई गई फेंसिंग और आम के बागों को भी नुकसान पहुंच रहा है। डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने स्थानीय लोगों को हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से जंगली हाथियों के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उनकी आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें