फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में नसबंदी केंद्र पर फिर संग्राम, नौणी का बाग में लोगों ने खोला मोर्चा

नाहन शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए केंद्र बनाने की कोशिश एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अब नगर परिषद व प्रशासन ने वार्ड नंबर-12 के नौणी का बाग में केंद्र के लिए जगह तय कर निर्माण शुरू करवाया तो स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और भवन के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र को रिहायशी क्षेत्र से बाहर बनाने की मांग उठाई। हालांकि इससे पहले भी एग्रीकल्चर कॉलोनी और वार्ड नंबर-1 में स्थान चयन को लेकर विरोध हुआ और काम रुक गया था। उधर, एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। स्थानीय निवासियों उषा, विभा सैनी, राम चरण, उमेश सैनी, मनीष सैनी, प्रीतम सैनी, शिवराज, सविता, वैभव, रक्षा ठाकुर, संतोष, चेतो देवी, पूनम और अनमोल शर्मा आदि का कहना है कि प्रस्तावित नसबंदी केंद्र घनी आबादी के बेहद करीब बनाया जा रहा है। लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को भेजे ज्ञापन में दावा किया कि केंद्र की आसपास के मकानों से हवाई दूरी करीब 30 मीटर है। ऐसे में यहां शहर के विभिन्न हिस्सों से लावारिस कुत्तों को लाने से क्षेत्र में शोर, गंदगी और अन्य परेशानियां बढ़ने की आशंका है। निवासियों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। विरोध में शामिल लोगों ने केंद्र को आबादी से बाहर बनाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि रात के समय कुत्तों के भौंकने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें