फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर के विकास को खनिज फंड का सहारा, साढ़े आठ करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी

सुभाष चंद्र Updated Fri, 10 Jul 2026 06:24 PM IST

नाहन (सिरमौर)। खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला सिरमौर में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफटी की शासी परिषद की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद यह स्वीकृति दी गई। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में सड़कों के निर्माण एवं सुधार, पेयजल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्कूल भवनों की मरम्मत, स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन सहित कई जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी की राशि निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्राथमिकताओं के अनुसार माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार डीएमएफटी की करीब 70 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तथा शेष राशि अन्य पात्र क्षेत्रों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं जिला माइनिंग अधिकारी सरित चंद्र ने किया। बैठक में रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें