फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video बारिश से पीएचसी माजरा जलमग्न, घुटनों तक पानी से गुजरकर इलाज कराने पहुंचे मरीज

सुभाष चंद्र Updated Fri, 10 Jul 2026 06:24 PM IST

नाहन। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) माजरा का परिसर जलमग्न होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदरूनी परिसर तक पानी भर जाने से लोगों को घुटनों तक पानी में होकर इलाज के लिए पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। परिसर में गंदा पानी जमा होने से मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए अस्पताल तक पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान जैसी आवश्यक जगह पर इस तरह की स्थिति मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य दोनों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से परिसर से शीघ्र पानी की निकासी करवाने तथा भविष्य में जलभराव रोकने के लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार सहित पूरे परिसर में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हुआ है। इससे इलाज के लिए आने वाले लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें