फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में पेयजल पाइप फटी, दिनभर सड़क पर बहता रहा पानी

नाहन शहर में एसपी कार्यालय से कोर्ट रोड जाने वाली सड़क पर पेयजल पाइप फटने से दिनभर पानी व्यर्थ बहता रहा। पाइप से रिसकर निकला पानी चंबा मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर फैल गया, जिससे पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी अंकुश, फरहाज और रहमान ने जलशक्ति विभाग से पेयजल पाइप की लीकेज को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाइप की समय रहते मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें