फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांवटा साहिब के बहराल गांव में तीन हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को किया तबाह

Krishan Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 02:53 PM IST

पांवटा साहिब के गांव बहराल में बीती रात को तीन हाथियों ने रिहायशी घरों से केवल 20 मीटर दूरी पर फसलों का भारी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय किसान अवतार सिंह ,तरण सिंह, अर्जुन सिंह के 4 बीघा में गेहूं , 2 बीघा भूमि पर बरसीन सहित सफेदा, आम व अन्य 20 पेड़-पौधों को भी हाथियों ने तोड़ डाला। सूचना मिलने पर मौके पर वन रक्षक दीपक शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। इस दाैरान भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह, बिलिंग किसान अजयपाल सिंह व तरण सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों को 50 से 70 हजार रुपये तक नुकसान हुआ है। किसानों की ओर से जल्द मुआवजा राशि जारी करने की मांग की गई है। यदि सरकार किसानों को मुआवजा नहीं देगी तो प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें